Sunday 7 August 2011

Nuktachini

  १-भारतीय खिलाडी पुरष्कार लेते हुए शर्माता   है ! 
    जब  द्रोणाचार्य की उम्र में अर्जुन पुरष्कार पाता  है !

  २-बदली हुई हवा में रिश्ता जिन्दा रह फायदे वाला जाता है ! 
      लाभ के हिसाब से जड़ में पानी या मट्ठा डाला जाता है !
  ३- सत्ता और व्यभिचार में जुडी 
       एक और नायाब कड़ी !
      मधुमिता और अमरमणि






Sunday 31 July 2011

Nuktachini

१- रमुआ प्यासा ही मर गया !
    उसके हिस्से का पानी ,
    साहब का लान पी गया !

२- भ्रष्टाचारी चैन की नीद सोता है !
     जानता है,
     भ्रष्टाचार की जाँच में 
     भ्रष्टाचार होता है !

३-  बाढ़ की खबर पा 
      नेता जी  का चेहरा  मुस्कान  से खिला ! 
      सर्वेक्षण के बहाने 
      सपरिवार हवाई यात्रा का सुअवसर जो मिला !  

४- अंतर रास्ट्रीय प्रतियोगिता में 
     भ्रष्टाचार पर निबंध लिखने को आया ! 
     छात्र ने केवल हिंदुस्तान लिखा 
     और प्रतियोगिता  में प्रथम आया !