१- रमुआ प्यासा ही मर गया !
उसके हिस्से का पानी ,
साहब का लान पी गया !
२- भ्रष्टाचारी चैन की नीद सोता है !
जानता है,
भ्रष्टाचार की जाँच में
भ्रष्टाचार होता है !
३- बाढ़ की खबर पा
नेता जी का चेहरा मुस्कान से खिला !
सर्वेक्षण के बहाने
सपरिवार हवाई यात्रा का सुअवसर जो मिला !
४- अंतर रास्ट्रीय प्रतियोगिता में
भ्रष्टाचार पर निबंध लिखने को आया !
छात्र ने केवल हिंदुस्तान लिखा
और प्रतियोगिता में प्रथम आया !